नेटफ्लिक्स (Netflix) की आने वाली पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' (Jo Bachay Hain Sang Samait Lo) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस सीरीज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बीच सीरीज विवादों में आ गई हैं। खबर ये है कि ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस सीरीज को भारत में रिलीज होने से रोकने की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बिना हिजाब गाया गाना तो ईरान ने बरसाए कोड़े, Parastoo Ahmadi के साथ ये क्या हुआ?)
AICWA ने पीएम मोदी से की अपील (pic credit-instagram/PTI)
AICWA ने पीएम मोदी से की अपील
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्स पर अपनी चिट्ठी की कॉपी शेयर की। इसमें एसोसिएशन ने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली फिल्मों, सीरीज, गानों और दूसरे कंटेंट की भारत में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एसोसिएशन ने पाकिस्तान को आतंकवाद से जुड़ा देश बताते हुए कहा कि ऐसे कंटेंट को भारतीय स्क्रीन पर नहीं दिखाया जाना चाहिए। अपनी चिट्ठी में AICWA ने पुलवामा और पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंधों का भी जिक्र किया। एसोसिएशन ने 8 मई 2025 की एडवाइजरी का हवाला देते हुए कहा कि इसमें OTT प्लेटफॉर्म और दूसरी ऑनलाइन सेवाओं को भारत में पाकिस्तान से आने वाला कंटेंट दिखाना बंद करने को कहा गया था।
AICWA का कहना है कि अगर Netflix इस सीरीज को भारत में दिखाता है, तो यह एडवाइजरी की भावना के खिलाफ होगा। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि सभी OTT प्लेटफॉर्म इस निर्देश का पालन करें और 4 दिसंबर को होने वाली सीरीज की रिलीज भारत में रोक दी जाए। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या ये पाकिस्तानी वेब सीरीज भारत में रिलीज हो पाती है या नहीं...
