Ved Box Office Day 5: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की नई मराठी फिल्म वेड (Ved) बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रितेश देशमुख ने फिल्म वेड को बीते वीकेंड रिलीज किया था, जिसने 5 दिनों में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही फिल्म वेड के 5वें दिन के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके अनुसार वेड ने बीते दिन अपने खाते में 2.65 करोड़ रुपये जोड़े हैं। फिल्म को मराठी दर्शक काफी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं, जिसकी मदद से वेड लगातार शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म वेड की पांचों दिनों की कमाई कुछ इस तरह रही है
Ved Box Office Day 5
पहले दिन: 2.25 करोड़ रुपये
दूसरे दिन: 3.25 करोड़ रुपये
तीसरे दिन: 4.50 करोड़ रुपये
चौथे दिन: 3.02 करोड़ रुपये
पांचवे दिन: 2.65 करोड़ रुपये
#Marathi film #Ved continues its VICTORIOUS RUN… Trends EXCEPTIONALLY WELL on Day 5, in fact Day 5 is HIGHER than D… t.co/uiJktEkOxO
— ANI (@ANI) Jan 4, 2023
वीकडेज पर भी नहीं रुक रही है फिल्म वेड की कमाई
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा (Genelia d'souza) की वेड वीकडेज पर भी शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म वेड की कमाई वीकडेज में भी थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसका श्रेय इसकी बेहतरीन कहानी को जाता है। फिल्म वेड की कहानी इतनी शानदार है कि दर्शक इसे लगातार देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं। फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने शानदार एक्टिंग की है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
वेड ने 5 दिनों में ही चटाई कई हिन्दी मूवीज को धूल
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की वेड ने कई हिन्दी फिल्मों को धूल चटा दी है। 2022 में बहुत सारी हिन्दी फिल्में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायी थीं। उनके मुकाबले रितेश देशमुख की वेड काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म वेड की कमाई ने दिखा दिया है कि अगर कहानी में दम है तो दर्शक सिनेमाघरों का रुख जरूर करेंगे। फिल्म वेड का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने ही किया है।
