YRKKH New Entry: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी में तीसरे शख्स की एंट्री कराइ है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए सभी अपडेट्स के बारे में।
YRKKH New Entry: प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है, ऐसे में टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नए किरदार की एंट्री कराइ है। जो अक्षरा अभिमन्यु की जिंदगी को उथल पुथल कर देगा, जानिए सभी अपडेट्स इस रिपोर्ट में।
दरअसल लीप के आने से पहले मेकर्स अभिमन्यु और अक्षरा को एक करने में जुटे हैं। ऐसे में कहानी को मिर्च मसाला बनाने के लिए सीरियल में सुजीत मामा की एंट्री कराइ है जो मंजरी के भाई हैं। सीरियल में दिखाया जा रहा है की सुजीत मामा के इरादे लड़कियों को लेकर कुछ अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। साथ ही अक्षरा देखती है की आरोही जन सुजीत मामा के आसपास होती है उसके चेहरे का रंग बदल जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजीत आरोही के करीब आने की कोशिश करेगा, जिसका खुलासा अक्षरा और अभिमन्यु घरवालों के सामने करेंगे। ऐसे में दोनों की शादी में तमाशा कर सुजीत अपना बदला लेगा। जानकारी के लिए बता दें शो में इस महीने के बाद लीप आएगा जिसमें नए किरदारों की एंट्री होगी और अक्षरा अभिमन्यु की कहानी खत्म हो जाएगी।
