YRKKH Update: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन चटपटी होती जा रही है। मेकर्स भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि इसे जनता का ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। कल आई बार्क टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे स्थान पर विराजमान था। सीरियल को 1.9 रेटिंग मिली है। जैसा कि कहानी में अरमान और आभीर का रोमांस जनता को पसंद आ रहा है लेकिन मेकर्स ने इसे वक ट्विस्ट दे डाला। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक पुराने विलेन की एंट्री हो रही है जो अभिरा और अरमान की जिंदगी को उथपुथल कर देगा।
Image Source: Jio Hotstar
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का एक प्रोमो सामने आया जिसमें अभिरा और अरमान एक साथ करवाचौथ मना रहे होंगे। अभिरा कहेगी कि ये दिवाली मेरे, अरमान और मायरा की काफी खास होने वाली है। इस बीच शो में पुराने विलेन युवराज की एंट्री होगी। युवराज कहेगा कि आज वापसी का जश्न मना लो क्यूंकी रावण तुम्हें अंधेरे में धकेलने आ रहा है। ऐसे में साफ हो गया है कि अभिरा और अरमान के मिलन में अभी और देरी होगी क्यूंकी युवराज लौट आया है। युवराज कौन है ये आपको बता दें कि सीरियल कि शुरुआत में ये अभिरा का पागल आशिक था। इसी के चलते अभिरा की माँ अक्षरा को गोली लगी और वे चल बसी थीं। अरमान की मदद से अभिरा युवराज से सिर्फ पीछा ही नहीं बल्कि उसे सलाखों के पीछे पहुंचा देती है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस बार युवराज की नफरत अभिरा और अरमान के रिश्ते पर क्या असर डालेगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिरा का लव युवराज का किरदार गौरव शर्मा (Gaurav Sharma) निभा रहे हैं। गौरव की वापसी से उनके फैंस काफी खुश हैं। वहीं बात करें आज के एपिसोड कि तो विद्या और काजल में माधव को लेकर बहस छिड़ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ अरमान रोमांटिक अंदाज में अभिरा के लिए राजमा चावल बनाएगा। अभिरा और अरमान के कॉलेज रोमांस ने मेकर्स को टीआरपी में जमकर फायदा दिलाया।
