13 साल बड़े Harshad Chopda संग कैसी है Pranali Rathod की केमेस्ट्री, जानें YRKKH की अक्षरा की जुबानी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 07:38 PM IST

YRKKH pranali rathod on chemistry with harshad chopda: देखते ही देखते हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की केमिस्ट्री ने अपने किरदार से ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में आग लगा दी है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रणाली ने हर्षद चोपड़ा के साथ अपनी केमेस्ट्री के बारे में बात की है।

Pranali Rathod YRKKH: हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने कुछ ही महीनों में दर्शकों के बीच जबरदस्त ट्विस्ट से दमदार टीआरपी पाई है। फिलहाल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तीसरी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है जिसमें अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही लीड किरदार हैं। देखते ही देखते हर्षद चोपड़ा(39) और प्रणाली राठौड़(26) की केमिस्ट्री ने अपने किरदार से शो में आग लगा दी है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रणाली ने हर्षद चोपड़ा के साथ अपनी केमेस्ट्री के बारे में बात की है।

harshad chopda and pranali rathod

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानि प्रणाली राठौड़ ने बताया कि यह बहुत नैचुरल रूप से आता है। एक्ट्रेस बताती हैं कि वह स्वभाव से बहिर्मुखी हैं और लोगों से बात करना, नए लोगों से मिलना काफी पसंद करती है, यह उनके स्वभाव के कारण यह बहुत आसान है।' प्रणाली कहती हैं कि बॉन्डिंग कलाकारों के साथ आसानी से हो जाती है और समय बीतने के साथ यह गहरी हो जाती है। हर कोई सेट पर अद्भुत है। जो भी काम सेट पर होता है वह बहुत गर्मजोशी से होता है। तो अपने आप कनेक्शन बैठ जाता है।'

End of Feed