Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: दमानी परिवार की कब्र खोदेगी अभिरा, कबीर की बातों में उलझेगी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। अभिरा और अरमान का सामना दमानी परिवार से होगा। अभिरा दमानी के खिलाफ नया प्लान बनाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा की नजरों में दमानी परिवार आ गया है और वह किसी भी तरह दमानी परिवार की कंपनी को बंद करने में लगी हुई है और इसी वजह से अब अभिरा ऐसा प्लान बनाएगी, जिस वजह दमानी की बैंड बज जाएगी। इतना ही नहीं, अभिरा और अरमान की नाक के नीचे मायरा की कबीर से नजदीकियां बढ़ेंगी और इसकी भनक मुक्ति को भी नहीं लगेगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में और कौन कौन से ड्रामे होने वाले हैं। Bigg Boss 20: सलमान खान संग शो होस्ट करेंगे Shah Rukh Khan! 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट से मचेगा धमाल

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    अभिरा बनाएगी दमानी के खिलाफ प्लान

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मायरा का बर्थडे सेलिब्रेशन जारी रहेगा। रिजॉर्ट में अरमान और अभिरा की बेटी मायरा का शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन होता है। सभी लोग खूब नाचते हैं और एक दूसरे के साथ फोटोज क्लिक करवाते हैं। अगले दिन सभी लोग घर आ जाते हैं और कावेरी पोद्दार अपने बच्चों को जॉगिंक करवाती है। अरमान अभिरा ऑफिस निकल जाते हैं और यहां पर अभिरा, अरमान, फूफा सा और कृष के साथ मिलकर दमानी कंपनी के केस पर काम करती है औऱ वह प्लान बनाती है कि इस कंपनी के खिलाफ केस जीतने के लोगों की जान दाव पर लगाने की बात रखी जाएगी। अभिरा और अरमान एक प्रेस कॉन्फ्रेस भी करते हैं, जो टीवी पर दमानी ब्रदर्स देख रहे होते हैं। अरमान और अभिरा के खिलाफ वो भी तैयार होते हैं। Anupamaa Spoiler: माही को ठेंगा दिखाएगी अनुपमा, लीला की खातिर देगी इस खास सदस्य की कुर्बानी

      अरमान से परमिशन मांगेंगी मायरा

      इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति कॉलेज जाती है और यहां पर उन्हें जयपुर में होने वाले फेस्ट के बारे में पता चलता है। मुक्ति का टूर्नामेंट होता है, तो वह मना कर देती है, लेकिन मायरा अरमान के परमिशन मांगती है। अरमान सुनते ही मना कर देता है। वह अपनी बेटी को अकेले बाहर भेजने के ख्याल से ही डर जाता है। इसके बाद मायरा अपनी मां अभिरा की मदद से अरमान से हां बुलवा ही लेती है। अरमान की हां सुनकर मायरा काफी खुश होती है। अब देखना होगा कि इस ट्रिप पर कैसे मायरा और कबीर पास आते हैं।

      End of Feed