YRKKH Spoiler 7 October: गीतांजली की मौत के बाद भी नहीं हुआ अरमान-अभिरा का मिलन, तान्या की होगी बॉडी शेमिंग

YRKKH Spoiler 7 October: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में गीतांजली की मौत के बाद 5 महीने का लीप आ गया है। अरमान और अभिरा मायरा की को-पेरेंटिंग करते हुए नजर आए। वहीं तान्या आज बॉडी शेमिंग का शिकार होगी। पढ़िए स्पॉइलर यहां।

YRKKH Spoiler 7 October: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में फिर एक बार 5 महीने का लीप जनता को देखने मिलेगा। पिछल एपिसोड में गीतांजली की मौत हो गई थी। सभी को यही लगा था कि शायद अरमान और अभिरा इस हादसे के बाद एक हो जाएंगे लेकिन आज के एपिसोड में इसका जवाब मिल गया है। यहां पढ़िए आज 7 अक्टूबर के एपिसोड का धांसू स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 7 October

Image Source: Jio Hotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत 5 महीने के लीप से होगी। अभिरा अरमान इस बात पर झगड़ रहे होंगे कि मायरा पूजा में किसका लहंगा पहनेगी। दोनों मिलकर अपनी बेटी की पसंद और ना पसंद पर बहसबाजी करेंगे, तभी मायरा कमरें में पहुँच अपने माँ-बाप पर प्यार लुटाएगी। दिमाग लगाते हुए मायरा अभिरा और अरमान द्वारा लाई हुई ड्रेस को मिक्स कर देगी ताकि दोनों को बुरा ना लगे। पोद्दार हाउस में शरद पूर्णिमा की पूजा की तैयार चल रही होगी और अब भी तान्या अपने वजन को लेकर परेशान है। इस दौरान पता चलेगा कि अभिरा और अरमान ने गीतांजली की मौत के बाद शादी नहीं की है। दोनों मिलकर मायरा की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं। अरमान को दिल में अब भी मलाल है कि वो अभिरा साथ नहीं हैं। दूसरी तरफ तान्या कियारा को अभीर के नाम से छेड़ेगी क्यूंकी उसे पता है कि ननंद एक्स पति के प्यार में गुम है।

End of Feed