YRKKH Spoiler 31 August: कृष के गंदे मंसूबों पर पानी फेंक देगी अभिरा, गहरी नींद में सो जाएगा अरमान

YRKKH Spoiler 31 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि कोर्ट की सुनवाई से पहले गलती से अरमान नींद की गोली खा लेगा। अपने गलत मंसूबों के साथ कृष अभिरा को ऑफर देगा कि वो अरमान की जगह उसे अपने वकील बना ले। यहाँ पढिए आज का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 31 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी करंट स्टोरी लाइन की वजह से जनता के दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। कहानी इतनी दमदार हो गई है कि टीआरपी लिस्ट में सीरियल ने दूसरे नंबर पर स्थान बनाया। जैसा कि आपको मालूम है अभिरा अंशुमन के मर्डर केस के चलते जेल में बंद है। माँ को जेल में देख मायरा खूब रोएगी लेकिन उसकी हिम्मत भी बनेगी। जानिए आज 31 अगस्त के एपिसोड में क्या होगा।

YRKKH Spoiler 31 August

Image Source: Jio Hotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत अरमान से होगी जो अभिरा से वादा करेगा की वो उसे न्याय दिलाकर रहेगा और मायरा के पास ले जाएगा। अरमान अभिरा को मायरा का खत देगा जिसमें पुकी ने बेहद ही सुंदर और प्यारी मां-बेटी के ऊपर कविता लिखी होगी। तभी कृष अभिरा को ऑफर देगा अरमान को हटाकर वो उसे अपना वकील बना ले। अभिरा समझ जाएगी कि कृष चाहता है वो शहर छोड़कर चली जाएगी ताकि उसके पीछे अरमान जाए तो पोद्दार हाउस फर्म दोबारा कृष के हाथ लग जाए। घर पहुंचकर अरमान अभिरा को जेल से छुड़ाने के लिए मेहनत करेगा लेकिन इस दौरान वो गीतांजली पर चिल्ला देगा।

End of Feed