YRKKH Spoiler 30 July: अरमान के बिना मायरा के चेहरे से उड़ी मुस्कान, कृष की हेकड़ी निकालेगी तान्या

YRKKH Spoiler 30 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि कृष पत्नी तान्या के वजन का मजाक उड़ाता है जिसके चलते दोनों के बीच जमकर लड़ाई होगी। दूसरी तरफ अभिरा और अंशुमन मायरा एक चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोशिश करेंगे।

YRKKH Spoiler 30 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड कि शुरुआत गीतांजली से होगी जो अरमान से साफ कह देगी कि वो अपनी बेटी मायरा को वापिस लाकर रहेगी। वीडियो कॉल पर मायरा अरमान से कहेगी कि वो जल्द ही उससे मिलने आए और अपना ख्याल रखे। अरमान मायरा से कहता है कि वो 2 दिन बाद उससे मिलने आएगा लेकिन ये एक झूठ है। मायरा को अरमान के लिए इंतजार करता देख अभिरा टूट जाएगी। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में कृष वेडिंग एल्बम में तान्या के मोटापे वाली तस्वीरों को एडिट करा देता है ताकि वो पतली लग सके। सुबह सुबह खाने के टेबल पर दोनों के बीच जमकर कलेश होगा। तभी कृष बताएगा कि उसे तान्या के बढ़ते वजन से दिक्कत है जिसे सुन सभी शॉक हो जाएंगे। सॉरी मांगने के बजाए कृष अपनी पत्नी की बेइज्जती करेगा।

YRKKH Spoiler 30 July

Image Source: Jiohotstar

हालांकि तान्या चुप नहीं रहती अपने पति कृष की हेकड़ी निकालते हुए वो उसे कह देगी कि क्या उसने अपने दम पर कुछ बनाया है? मुझे पता है कि कैसे वो पहले डांसर बनना चाहता था जिसका सपोर्ट अरमान ने किया था। हमेशा कृष ने किसी का किसी का सहारा लेकर आगे बढ़ा है। तान्या के इस मुंहतोड़ जवाब को सुन मनीषा, कियारा और मनोज तालियाँ बजाते हैं। इसी के साथ अगली सुबह अभिरा रोते रोते अरमान से कहेगा कि वो मायरा को वापिस ले जाए क्यूँकि वो अपने पिता के बिना दुखी है जो बर्बदाश्त से बाहर है। अरमान उसे समझाएगा कि अभिरा मायरा की मां है सभी चीजों को थोड़ा वक्त तो वापिस जगह पर आने के लिए।

End of Feed