YRKKH Spoiler 29 July: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी धमाकेदार हो गई है। जैसा कि अपको मालूम है अभिरा गीतांजली और अरमान से दूर मायरा को लेकर उदयपुर लौट आई है। अभिरा पूरी कोशिश कर रही है अपनी बेटी का दिल जीतने का। दूसरी तरफ अरमान और गीतांजली का मायरा के बिना बुरा हाल है। इसी के साथ आज जानिए कि एपिसोड में क्या होगा।
Image Source: Jiohotstar
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो मायरा की एक झलक पाने के लिए अभिरा को काल मिलाने वाला होगा लेकिन खुद को जैसे तैसे रोक लेगा। अरमान मायरा का सारा समान पैक कर रहा होगा जिसे देख गीतांजली का गुस्सा उसपर फूटेगा। गीतांजली रोते हुए अरमान से कहेगी कि वो समान के साथ-साथ उसका दिलपैक कर दो क्यूँकि मायरा के बिना ये कुछ नहीं। कावेरी विद्या को बताएगी कि कैसे अरमान तो अभिरा को मायरा का सच बताने वाला था लेकिन उसने ब्लैकमेल कर मन कर दिया था। कावेरी का ये कबूलनामा अभिरा सुन लेगी। मायरा अभिरा संग वापिस अपने छोटे से घर में लौट आएगी। अभिरा चाहती है कि उसकी बेटी मायरा को दोनों दादियों का प्यार मिल सके। मायरा बार बार अभिरा से वापिस माउंट आबू जाने की जिद्द करेगी। तभी विद्या अभिरा को समझाएगी कि मायरा को एडजस्ट होने में टाइम लगेगा। अभिरा विद्या के आगे दुखड़ा रोते हुए कहती है कि मायरा खुद से नहीं बल्कि अरमान के कहने पर मेरे साथ आई है। दुख इस बात का है कि अरमान को लगता था कि मायरा अकेले मायरा को बड़ा कर सकता है और उसे तो गीतांजली की बेटी भी बनाने वाला था।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे अरमान दादू से वादा करता है कि वो गीतांजली को अकेले नहीं छोड़ेगा उसे गम में डूबने भी नहीं देगा। गीतांजली खुद को मायरा की यशोदा मां बताएगी उसे अब भी उम्मीद है कि मायरा जरूर लौटेगी। आधी रात को मायरा अरमान की याद में रो रही होगी। अपनी बेटी को सुलाने के लिए अभिरा लोरी गाएगी। वीडियो कॉल पर अभिरा मायरा की बात अरमान से कराएगी। अरमान जानबूझकर मायरा को अपने आप से दूर करने की कोशिश करेगा लेकिन गीतांजली बीच में आ जाएगी। अरमान गीतांजली को रोकेगा कि वो अभिरा और मायरा के बीच में ना आए। अरमान साफ कह देगा कि वो अभिरा और मायरा को एक कर के रहेगा।
