YRKKH Spoiler 26 May: सात साल बाद होगा अभिरा का बेटी से सामना, कावेरी और विद्या को चकमा देकर भागी मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 May: टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर बना हुआ सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा की मुलाकात अपनी खोई हुई बेटी मायरा से होगी। वहीं दूसरी तरफ रेडियो पर अभिरा अरमान की आवाज सुनेगी। यहां पढ़िए आज 26 मई का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। 7 साल लीप के बाद अरमान और अभिरा दोनों अलग-अलग जिंदगिया जी रहे हैं। जैसा कि पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि मायरा अभिरा को फोन कर साड़ी का ऑर्डर देती है। मायरा की आवाज सुन अभिरा को कुछ अपनेपन का एहसास हुआ। दादू संग मिलकर मायरा अरमान और गीतांजली की सगाई की तैयारी करती है। आज 26 मई के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 May

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जिसे एक यूजर पूछता है कि अगर उनकी एक्स सामने आई तो क्या कहोगे। सवाल का जवाब देने के बजाए अरमान का गाना चला देगा जो अभिरा का पसंदीदा होगा। माउंट आबू पहुंचकर रेडियो पर अभिरा को अरमान की आवाज सुनाई देगी कि तभी कावेरी चैनल बदल लेगी। आगे चलकर विद्या और कावेरी अभिरा के लिए सारे सूरजमुखी के फूल खरीदते लेती हैं कि तभी उनकी टक्कर मायरा से होगी। मायरा फूल मांगेगी लेकिन दोनों देने से मना कर देगी तो वो गाड़ी में पैसे रख फूल चुरा लेगी। दूसरी तरफ अभिरा एक अनाथ आश्रम में पुकी को ढूंढ रही होगी। भागते-भागते मायरा का पैर फिसल जाता है और वो अभिरा की गोद में गिर जाएगी।

End of Feed