YRKKH Spoiler 23 September: अरमान-गीतांजली के हनीमून की जिम्मेदारी उठाएगी अभिरा, अतीत भुलाकर बढ़ाया कदम

YRKKH Spoiler 23 September: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा आखिरकार अपने पैरों पर खड़े होकर रिज़ॉर्ट की भागडोर संभालेगी। इसी के साथ वो गीतांजली और अरमान के हनीमून की जिम्मेदारी भी उठाएगी।

YRKKH Spoiler 23 September: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी चटपटी होती जा रही है क्यूंकी मेकर्स पूरा जोर लगा रहे हैं ताकि जनता का दिल जीत सके। अरमान और गीतांजली को साथ देख अभिरा का दिल टूट चुका है लेकिन आज के एपिसोड में आपको एक नया रूप देखने को मिलेगा। अभिरा आखिरकार अपने पैरों पर खड़ी होगी और सच्चाई के साथ डील करेगी। यहां पढ़िए आज 23 सितंबर के एपिसोड का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 23 September

Image Source: Jio Hotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) के एपिसोड कि शुरुआत कावेरी से होगी जो अरमान को अभिरा से दूर रखना चाहती है। अरमान चाहता है कि वो अभिरा के साथ पल पल रहे ताकि वो डिप्रेशन बाहर निकाल पाए लेकिन कावेरी उसको ऐसा करने से मना कर देगी। कावेरी अरमान को गीतांजली संग रिज़ॉर्ट से चले जाने को कहेगी वो समझाएगी कि जब तक वो दोनों यहां नहीं आए थे अभिरा अपने पैरों पर खड़ी होने लगी थी। कमरें में खुद को बंद कर अभिरा बार-बार अरमान और गीतांजली को एक दूजे कर करीब देख खूब रोएगी। इस दौरान अभिरा शीशे के आगे खड़े होकर मेकअप करेगी तो दूसरी ओर गीतांजली रोएगी कि क्यूंकी वो अरमान के दिल में अपनी जगह नहीं बना पा रही। अरमान को विद्या की कही हुई बात याद आएगी कि उसे गीतांजली को पत्नी का हक देना होगा। तो वहीं अभिरा फैसला लेगी कि वो अब अतीत को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ेगी।

End of Feed