YRKKH Spoiler 23 November: रुही की चाल उलटी कर बच्चे का नाम बदलेगी अभिरा, मनीष का जीना दुश्वार करेगा अभीर

YRKKH Spoiler 23 November: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था की अरमान रुही को बच्चे का नाम रखने का हक देता है। वहीं दूसरी तरफ मनीष को देख अभीर का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या होने वाला है।

YRKKH Spoiler 23 November: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही कहानी में आगे एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जल्द ही अभिरा और रुही को अपने भाई अभीर का पता चलेगा जिस राज को मनीष के काफी समय से दबाया हुआ था। कल एपिसोड में देखने को मिला था की अरमान रुही को बच्चे का नाम रखने का हक देता है। ऐसे में रुही मौके का फायदा उठाते हुए अभिरा से बदला लेने वाली है। ट्विस्ट और टर्न्स से भरी कहानी में आज 23 नवंबर के एपिसोड में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा पढिए ये रिपोर्ट।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 23 November

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है की अभिरा को रुही के प्लान की भनक हो जाती है, वो बार-बार अरमान को आगाह करती है। ज्वेलरी शॉप में ऑर्डर एक्सचेंज होने की वजह से अभीर मनीष की गाड़ी का पीछा करता है। पोद्दार निवास के बाहर अभीर मनीष से अपने हक को छीनने की बात कर वहाँ से चला जाता है। मनीष के चेहरे पर परेशानी देख अभिरा उसे कुछ भी छुपाने से मना कर देती है। कहानी में आगे अभिरा और अरमान के बच्चे की नामकरण का फंक्शन शुरू हो जाता है और सभी पोद्दार खानदान के लोग खुशी-खुशी नाचते हैं।

End of Feed