YRKKH Spoiler 21 July: अरमान की हालत देख टूट जाएगी मायरा, पहली रसोई में बम ब्लास्ट करेगी तान्या

YRKKH Spoiler 21 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि मायरा अरमान की हालत देख खूब रोएगी। दूसरी तरफ अभिरा को भी अरमान की चिंता मन ही मन खाई जा रही है। पोद्दार हाउस में तान्या पहली रसोई के दिन किचन में ब्लास्ट कर देगी।

YRKKH Spoiler 21 July: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। कहानी इतनी मजेदार हो गई है कि टीआरपी लिस्ट में सीरियल को लगातार अच्छी रेटिंग के साथ साथ जनता का प्यार भी मिल रहा है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अब अनुपमा और ताराक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे सीरियल को अपनी दमदार कहानी से टक्कर दे रहा है। इसी के साथ कल कि एपिसोड कि बात करें तो अंशुमन पुकी को ढूँढने के लिए टीम हायर करता है। दूसरी तरफ गीतांजली अरमान को बताती है कि अंशुमन और अभिरा की शादी नहीं हुई। जैसे ही अरमान अभिरा को सच बताने कि कोशिश करता है वो बेहोश हो जाता है।

yeh rishta kya kehlata hai

Image Source: Jiohotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है ' कि शुरुआत गोएनका हाउस में होगी जहां सभी लोग अरमान को ढूंढ रहे हैं तभी अभीर कहता है कि शायद वो एक बार फिर उदयपुर से भाग गया है। दूसरी तरफ अस्पताल में गीतांजलि के चेहरे पर पुकी मिसिंग वाला पैमप्लेट आ गिरेगा। ये देख गीतांजली डर जाएगी तभी उस विद्या का फोन आएगा और वो उसे बताएगी कि अरमान को चोट लग गई है और अस्पताल में भरती है। ये सुन मायरा अरमान के पास भाग जाएगी लेकिन अभिरा अस्पताल ना जाने का फैसला करती है। दूसरी तरफ कृष शादी के बाद तान्या को बार बार अपने दूर कर उसकी बेइज्जती कर रहा है। संजय चारु को ढूँढने के लिए पुलिस की मदद लेने वाला होगा कि अभीर उसे आकार कहेगा कि चारु और दूसरे घरवालों के फोन में दिक्कत आ गई है जिसके चलते बात नहीं हो पा रही। दूसरी तरफ मायरा अरमान की हालत देख खूब रोएगी। नर्स पेपर्स पर सगे रिश्तेदार के दस्तक मांगेगी तो विद्या मां के तौर पर साइन करेगी।

End of Feed