Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 March, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। सीरियल को टीआरपी में टॉप पर लाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। बीते दिन सीरियल में दिखाया गया कि मुक्ति की हालत खराब होने पर मायरा उसे संभालती है। दोनों बाद में अपने-अपने पेरेंट को बेकिंग क्लासेस भेजने का फैसला करते हैं। लेकिन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
सालों बाद अपनी बेटी से फोन पर बात करेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि मायरा फोन करके अभिरा से बेकिंग क्लासेस जाने के लिए कहेगी। अभिरा सालों बाद अपनी बेटी की आवाज सुनकर रो पड़ेगी। दूसरी तरफ मायरा अभिरा करे जवाब का इंतजार करेगी, लेकिन वो कुछ नहीं कह पाएगी।
बेकिंग क्लासेस में टकराएंगे अभिरा और अरमान
अभिरा अपनी बेटी के कहने पर बेकिंग क्लास में जाएगी। पहले अभिरा को बताया जाता है कि उसका पार्टनर नहीं आएगा। लेकिन तभी वहां पर अरमान की एंट्री होती है और दोनों एक-दूजे को देखकर चीख पड़ते हैं। अरमान कहता है कि इसके साथ कभी काम नहीं करना, वहीं दूसरी ओर अभिरा भी यही चीज कहती है। लेकिन अरमान बेकिंग क्लासेस में भी अभिरा को गलत समझता है और कहता है कि इसने एक भी बार अपनी बेटी के बारे में पूछा तक नहीं, पक्का वाणी के लिए ही केक बना रही होगी।
अभिरा के हाथ में लगेगी चोट
अभिरा दोनों बेटियों के लिए केक बनाएगी, लेकिन फल काटते हुए उसकी उंगली कट जाएगी। अरमान उसका हाथ थामकर उसे पट्टी करने के लिए लेकर जाएगा, लेकिन बीच में ही छोड़ देगा। ऐसे में अभिरा खुद ही अपने हाथ पर बैंडेज लगाएगी। दूसरी ओर अभिरा जैसे ही केक पर नाम लिखेगी, वो केवल वी ही बना पाएगी और कुछ लेने चली जाएगी। लेकिन तभी अरमान की नजर उसपर पड़ेगी और उसे लगेगा कि अभिरा सिर्फ वाणी के लिए केक बना रही है।
मां के नाम का टैटू बनवाएगी मायरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति टैटू बनवाने के लिए जाएंगे। मायरा अपने पिता के नाम का टैटू बनवाने की कोशिश करेगी, लेकिन उसकी चिट मुक्ति से बदल जाएगी और पापा की जगह वो मां के नाम का टैटू बनवा लेगी। हालांकि वो इस बात से पूरी तरह से अंजान रहेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे मायरा व मुक्ति की कहानी क्या मोड़ लेगी।
