Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 August, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से टीवी पर धाक जमाए बैठा है। शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को भी इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अंशुमन अरमान से कहता है कि वो मायरा की जिंदगी में कभी भी उसकी जगह नहीं लेगा। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
कियारा के फिर से हाथ पीले करने की कोशिश करेंगी चाचीसा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि पूरा परिवार धूमधाम से जन्माष्टमी मनाएगा और खूब नाचेगा-गाएगा। इसी बीच कियारा से मिलने के लिए सहर्ष आएगा, जो उससे डेट पर चलने की बात कहेगा। लेकिन कियारा उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करेगी। वहीं मनीषा कियारा से कहेगी कि सहर्ष उसके दोस्त का बेटा है और अगर वो उसे पता आता है तो उसके साथ शादी की बात आगे बढ़ाई जाए। लेकिन कियारा शादी से साफ इंकार कर देगी और चली जाएगी।
कियारा को आगे बढ़ने के लिए कहेगा अभीर
अभीर कियारा और मनीषा की बातें सुन लेगा। मां से नाराज होकर कियारा अपने कमरे में जाएगी और चीजें फेंकना शुरू कर देगी। वो कहेगी कि इन्हें ऐसा क्यों लगता है कि मैं अकेले खुश नहीं हूं। वहीं दूसरी ओर अभीर उसे समझाने आएगा और कहेगा कि तुम अपने आपको सजा मत दो, तुम्हें आगे बढ़ना चाहिए। इसपर कियारा अभीर से नाराज होगी और उसे धक्का तक दे देगी। लेकिन अभीर कहेगा कि मैं तब मानूंगा कि तुमने मुझे माफ किया, जब तुम उस लड़के के साथ डेट पर जाओगी।
अरमान को माफ करेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में दही हांडी कॉम्पिटीशन होगा। पहले कृष और अंशुमन मटकी फोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन वो नाकाम रहेंगे। ऐसे में अरमान और अभिरा साथ में अपनी बेटी के लिए मटकी फोड़ेंगे। अभिरा दही हांडी के बीच ही अरमान से कहेगी कि वो उसे माफ करने के लिए तैयार है। उसकी नजर में भले ही गलतियां माफी के लायक न हों, लेकिन वो मायरा के लिए अरमान को माफ कर रही है। अभिरा ये तक कहेगी कि मायरा हमारा वो सपना थी, जिसके लिए हमने बहुत संघर्ष किया था। दोनों साथ में अपनी बेटी की इच्छा पूरी करेंगे।
