YRKKH Spoiler 17 April: अरमान की तरह खींची चली जाएगी रुही, अभिरा के होते जीजा को बनाएगी शोहर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 April: राजन शाही का नंबर 1. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज देखने को मिलेगा कि रुही बार-बार अरमान की ओर खींची चली जाएगी। इसी के साथ अभिरा को आभास हो रहा है कि कहीं विद्या अरमान को रोहित की जिम्मेदारी ना दे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत अभिरा से होगी जो कमरें में जाकर देखेगी कि रुही गायब है। होटल वालों से पता चलेगा कि रुही चेकआउट कर कहीं और चली गई होगी। गोएनका हाउस में कियारा मन ही मन खुद से बात कर रही होगी क्या ये सब कर अभीर उसके पास लौट पाएगा। इस बीच मनीषा उससे पूछेगी कि क्या अभीर का कहीं ओर चक्कर चल रहा है क्यूंकी किसी और लड़की के साथ जमाई सा को देखा। सच बताने के बजाए कियारा झूठ बोलेगी कि ऐसा कुछ नहीं है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 17 April:

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है में' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) आगे देखने को मिलेगा कि रुही, अरमान और अभिरा घर लौट आएंगे। तभी विद्या रोहित के चश्मे उसे देगी। अभिरा और अरमान दोनों ने रुही से उसकी परेशानी की वजह पूछते हैं लेकिन वो कुछ भी बताने से मना कर देगी। रुही को बार-बार अरमान संग रोमांटिक सपना याद आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अरमान रुही की हरकत से गुस्सा है क्यूंकी वो बिना बताए अकेले घर लौट आई। सिर्फ यही नहीं अरमान अभिरा को भी डांट लगाता है। बिना गुस्सा हुए अभिरा अरमान को रुही की हालत के बारे में समझाती है। रुही को मन ही मन डर लग रहा है कि सब बर्बाद होने वाला है।

End of Feed