YRKKH Spoiler 16 December: मनीष पर हाथ उठाएगा अरमान, पति के मुंह पर तलाक के कागज मारेगी अभिरा

YRKKH Spoiler 16 December: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज देखने को मिलेगा कि मनीष पोद्दार हाउस में अभिरा और अरमान के तलाक पेपर्स भेज देता है। वहीं दूसरी तरह रूही अपने बच्चे की जिम्मेदारी उठाने में बार-बार नाकामयाब हो रही है।

YRKKH Spoiler 16 December: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिन पर दिन कहानी चटपटी होती जा रही है जिससे दर्शक भी काफी खुश हैं। टीआरपी लिस्ट में भी शो अनुपमा को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि अरमान खतरे के मुंह से बाहर आ जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ अभिरा दक्ष को पालने के लिए रूही कि मदत करती है। आज 16 दिसंबर को एपिसोड में क्या नया देखने को मिलेगा पढ़िए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 16 December

राजन शाही के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि रूही के मन में अभिरा द्वारा कही गई बातें चल रही होती है। रूही को लगने लगता है कि वो दक्ष के लिए एक अच्छी मां नहीं बन पाएगी। गोएनका हाउस में अभीर अब तक अभिरा को अपनी छोटी बहन मानने में हिचकिचा रहा है। इस बीच मनीष अभिरा और अरमान के तलाक के कागजात पोद्दार हाउस भेज देता है। सभी को यह लगता है कि तलाकनामा अभिरा ने भेजे हैं। वहीं दूसरी तरफ अरमान और अभिरा कैफे में मिलते हैं लेकिन तभी विद्या तलाक के कागज लेकर वहाँ पहुंच जाती है।

End of Feed