YRKKH Spoiler 14 May: अभिरा से छीनकर पुकी को रुही की गोद में रखेगा अरमान, सारी हदें पार कर नहीं होगा पछतावा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 May: राजन शाही का नंबर 1 सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी एक ऐसे मोड़ में आ खड़ी है जहां अरमान और अभिरा एक दूजे से अलग होने की कगार पर हैं। आज के एपिसोड में अरमान सारी हदें पार कर अभिरा को दर्द देगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' कि शुरुआत अरमान से होगी जो पुकी का ध्यान रखने के लिए घर में एक नैनी लेकर आएगा। अरमान के इस फैसले का समर्थन विद्या भी करेगी। ये देख अभिरा का दिल टूट जाएगा ये जानकार कि अरमान को उससे ज्यादा पुकी के लिए जिम्मेदार कोई बाहर वाला शख्स है। अभिरा नैनी को घर से जाने के लिए कह देगी और अरमान को इस हरकत के लिए खरी खोटी सुनाएगी। अरमान का मानना है कि पुकी की वजह से अभिरा और उसके बीच लड़ाई होती है। सिर्फ यही नहीं अभिरा से ज्यादा नैनी को बच्चों के बारें में ज्यादा पता है। अभिरा अरमान को ऑफिस जाने के लिए कहेगी और दोनों का जमकर झगड़ा होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 May

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे रुही पोद्दार हाउस आती है और दक्ष और पुकी को मिलाएगी। रुही और अभिरा के बीच बहनों का प्यार देख स्वर्णा, मनीष और सुरेखा खुश होंगे। तीनों को यकीन जो जाएगा अब दोनों आरोही और अक्षरा जैसी बहनें बनकर एक दूजे का साथ देंगी। ऑफिस में अरमान को पुकी की याद आ जाएगी और घर की तरफ निकल जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पुकी को तेज बुखार हो जाएगा जिसके चलते वो खूब रोएगी और अभिरा को टेंशन हो जाएगी। हालांकि डॉक्टर बताएगी कि छोटे बच्चों को ऐसा बुखार आना नॉर्मल है।

End of Feed