YRKKH Spoiler: अभिरा को सीनियर बनाकर संजय के सिर पर बैठाएगा अरमान, सिर झुकाकर शर्तें मानेंगी दादीसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा को पार्टनर बनाकर फर्म में लाता है, जिससे संजय बंसल का मुंह देखने लायक होता है। वहीं अरमान और अभिरा साथ में फर्म में कदम रखते हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 11 April, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा रूही को सरोगेट बनाने पर सवाल उठाती है, लेकिन रूही अपने फैसले पर अड़ी रहती है। दूसरी तरफ अरमान दादीसा के सामने फर्म ज्वॉइन करने स साफ इंकार कर देता है और अपनी मां शिवानी का जिक्र करता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 11 अप्रैल को आएगा ये महाट्विस्ट

End of Feed