टीवी मसाला

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra रिलेशनशिप पर लगाएंगे सगाई की मुहर, दुबई में पहनाएंगे एक-दूजे को अंगूठी

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra To Engaged Soon In Dubai: टीवी के चर्चित कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर खबर आई थी कि वे इसी साल शादी करेंगे। वहीं अब बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही अपने रिश्ते पर सगाई की मुहर लगा सकते हैं।

Image

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द करेंगे सगाई

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra To Engaged Soon In Dubai: टीवी के चर्चित कपल तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी केमिस्ट्री और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर खबर आई थी कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दरअसल, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में तेजस्वी प्रकाश की मम्मी से उनकी शादी के बारे में पूछा गया था, जिसपर उन्होंने बताया कि इसी साल उनकी शादी हो सकती है। लेकिन बाद में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें ऐसा कहने के लिए कहा गया था। वहीं अब बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) जल्द ही अपने रिश्ते पर सगाई की मुहर लगा सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) जल्द ही नेटफ्लिक्स के अपकमिंग शो 'दुबई ब्लिंग' में नजर आएंगे। इस शो के जरिए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा नेटफ्लिक्स पर डेब्यू भी करेंगे। उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि शो में ही दोनों की दुबई में सगाई भी हो सकती है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा से जुड़े सूत्र ने इस सिलिसले में कहा, "तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अभी शो के लिए शूटिंग कर रहे हैं। जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ेगी, दोनों 'दुबई ब्लिंग' में ही सगाई भी कर सकते हैं। देखते हैं, इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन बातें अभी भी जारी हैं।"

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की ओर से भी मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि उनके फैंस उन्हें सगाई और शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेताब हैं। वहीं तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोनों पति-पत्नी की तरह ही हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि बस इसपर कानूनी मुहर लगनी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article