टीवी मसाला

Charu Asopa ने 'दूसरी शादी' के लिए बेटी जियाना संग छोड़ा मुंबई? एक्ट्रेस की 'नई शुरुआत' पर फैन ने किया सवाल

Charu Asopa Starts New Chapter With Daughter Ziana Share Photos On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा हाल ही में अपने एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। इन सबके बीच चारू असोपा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "नए चैप्टर की शुरुआत।"

Image

चारू असोपा ने की जिंदगी की नई शुरुआत

Charu Asopa Starts New Chapter With Daughter Ziana Share Photos On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। चारू असोपा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'मेरे अंगने में' जैसे कई हिट टीवी शोज में काम किया। लेकिन हाल ही में चारू असोपा अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। चारू असोपा अपने वायरल वीडियो में ऑनलाइन सूट बेचते हुए दिखाई दीं। वीडियो में चारू असोपा (Charu Asopa) को देख फैंस हैरान हो गए। हालांकि कुछ फैंस ने जहां उनका सपोर्ट किया तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन इन सबके बीच अब चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में चारू असोपा ने नए पड़ाव की शुरुआत का हिंट दिया है।

चारू असोपा (Charu Asopa) ने सूट बेचने का वीडियो वायरल होते ही इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कीं। इन तस्वीरों में चारू असोपा ट्रेन में अपनी बेटी जियाना के साथ बैठी नजर आईं। चारू असोपा ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो गया है।" चारू असोपा की ये पोस्ट देख फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठने शुरू हो गए। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "कैसा चैप्टर? दूसरी शादी?" दूसरे यूजर ने लिखा, "मां का त्याग सच है, भगवान इन्हें वो सबकुछ दें जिसकी ये लायक हैं।"

तो ये है चारू असोपा के 'नए चैप्टर' का मतलब

बता दें कि चारू असोपा (Charu Asopa) हमेशा के लिए मुंबई छोड़कर बीकानेर में शिफ्ट हो रही हैं। उन्होंने एक्टिंग से भी लगभग सन्यास ले लिया है। चारू असोपा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि जियाना के साथ मुंबई में रहना उनके लिए बेहद महंगा है। चारू का कहना है कि अगर उन्हें कभी किसी काम की वजह से बाहर भी जाना पड़ा तो वह बेटी को अपने मां-बाप के पास छोड़कर जा सकती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article