Sushmita Sen Ex Sister In Law Or YRKKH Charu Asopa Trolls For Selling Suit Online: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी है। चारू असोपा अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग 2019 में शादी रचाई थी। वहीं साल 2023 में चारू और राजीव का तलाक हो गया। लेकिन हाल ही में चारू असोपा अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई हैं। चारू असोपा (Charu Asopa) का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह ऑनलाइम सूट बेचती दिखाई दीं। इस वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें ताने मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन चारू असोपा ने भी ट्रोल्स का मुंह बंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
चारू असोपा (Charu Asopa) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया कि वह मुंबई से अब बीकानेर में शिफ्ट हो चुकी हैं, क्योंकि मुंबई में रहकर खर्च चलाना बेहद मुश्किल और महंगा है। चारू असोपा ने सूट बेचने के लिए ट्रोल होने पर जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जब आप कुछ नया करते हैं तो हर किसी को संघर्ष करना पड़ता है। मेरे मामले में क्या ही नया है। मैं सब कुछ खुद से कर रही हूं। ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने और स्टॉक इकट्ठा करने तक। जब मैं मुंबई एक्टिंग के लिए आई थी तो वो भी मेरे लिए आसान नहीं था। मुझे अपना नाम बनाने में वक्त लगा। अब मैंने बिजनेस शुरू किया है, जिससे मैं अपने बच्चे पर ध्यान दे सकूं। मुझे नहीं लगता कि वो बिल्कुल भी गलत है।"
चारू असोपा (Charu Asopa) ने बताया कि उन्होंने बीकानेर आने से पहले सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को भी बताया था। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "वो कभी भी बीकानेर आकर अपनी बेटी से मिल सकते हैं। मुंबई छोड़ने से पहले, मैंने उन्हें अपने प्लान के बारे में मैसेज किया था।" चारू असोपा का कहना है कि वह किसी डेली सोप का हिस्सा नहीं बन सकती हैं, क्योंकि वह अपनी बेटी जियाना पर ध्यान देना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मैं यहां से डिजिटल कॉन्टेंट शूट कर सकती हूं। अगर मुझे शूटिंग के लिए कहीं जाना भी है तो सबसे अच्छी बात ये है कि यहां मेरा घर है। मैं जियाना को नैनी की जगह उसके नाना-नानी के पास छोड़ सकती हूं।"
