Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 June: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल लीप के बाद कहानी बिल्कुल बदल गई है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि टीआरपी लिस्ट में शो पहले स्थान पर अपनी जगह बनाए। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि पुलिस उस इंसान को पकड़ लेती है जिसने पुकी को अरमान के हवाले कर दिया था। चोर नशे में धूत था जिसके चलते वो अभिरा को पुकी से जुड़ी जानकारी नहीं दे पाया। व्यपार दरबार में अभिरा की मुलाकात अंशुमन से होती है।
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत दादी सा से होगी जो अभिरा को अपनी साड़ी देगी ताकि कृष की सगाई पर पहन सके। अभिरा विद्या और कावेरी से वादा मांगेगी कि वो दोनों सगाई के फंक्शन में कोई तमाशा नहीं करेंगी। तीनों ही पोद्दार हाउस पहुंचेगी जहां लोग उनके बारें में बातें कर रही होगी। अभिरा संजय और कृष को नजरअंदाज करेगी। घमंड में चूर कृष विद्या और कावेरी के आगे झुकने से मना कर देगा। इस बीच जानने को मिलेगा कि अभीर-चारु जापान और आर्यन अमेरिका शिफ्ट हो गए हैं। तभी कृष की दुल्हन तान्या एंट्री लेते हुए डीजे वाले के साथ बुरा बर्ताव करेगी। सगाई में कृष अपनी ही मंगेतर को देख खुश नहीं है।
समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे देखने को मिलेगा कि अभिरा गलती से पानी अंशुमन पर गिरा देगी। अभिरा के मन में अंशुमन को लेकर एक घमंडी आदमी की छाप छप जाएगी। स्टेज पर तान्या सभी के साथ-साथ अपने भाई का धन्यवाद करेगी। तान्या का भाई कोई और नहीं बल्कि अंशुमन होगा जिसे देख कावेरी, अभिरा और विद्या शॉक हो जाएंगे। दूसरी तरफ अरमान मायरा का आर्ट प्रोजेक्ट भूल जाएगा लेकिन गीतांजली को याद होगा। ऐसे में अरमान कहेगा कि वो मायरा के लिए गीतांजली का सहारा नहीं लेगा। हालांकि गीतांजली कहेगी कि वो ये सब खुद की खुशी के लिए करती है। मायरा और गीतांजली का बॉन्ड देख अरमान सोच में पड जाएगा।
