YRKKH: लीप के बाद कटा इन दो TV कलाकारों का भी पत्ता, नए किरदार करेंगे जल्द रिप्लेस?

Two TV Actors Quits YRKKH: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रुमर्स हैं कि रुही और आर्यन के बाद दो और कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Two TV Actors Quits YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आ गया है जिससे कुछ फैंस तो खुश हैं तो कई मेकर्स को खरी खोटी सुनाते हुए नहीं थक रहे। स्टार प्लस का ये शो लंबे समय से दर्शकों की पसंद है जिसका एक भी एपिसोड कोई भी मिस नहीं करता। 15 साल बाद भी शो की चमक कम नहीं हुई और ना ही मेकर्स ने होने दी। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो कुछ दर्शकों को मेकर्स से नाराज करा सकती हैं। कहा जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दो और कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया।

TV Actors Leave YRKKH

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में 7 साल का लीप लाया गया ताकि कहानी को नया मोड़ दे सके। कई मीडिया पोर्टल दावा कर रहे हैं कि लीप के बाद मनोज और संजय का किरदार अब दर्शकों को स्क्रीन्स पर देखने को नहीं मिलेंगे। टीवी एक्टर सिद्धार्थ वासुदेव उर्फ संजय और सिकंदर खरबंदा उर्फ मनोज सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा अब नहीं है। हालांकि अभी तक कलाकारों और मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed