YRKKH: अभिरा का कदम-कदम पर साथ देगा ये बड़ा बिजनेसमैन, सेट से सामने आई नए किरदार की तस्वीर

Rahul Sharma First Look From YRKKH: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक्टर राहुल शर्मा ने एंट्री मारी है। राहुल कहानी में अंशुमन का किरदार निभाएंगे जिसकी पहली झलक मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर की। इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीर।

Rahul Sharma First Look From YRKKH: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल लीप के बाद ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने के नाम नहीं ले रहे। अरमान अपनी बेटी मायरा और अभिरा कावेरी-विद्या संग रह रही है। दोनों एक दूजे के बिना जिंदगी बिता रहे हैं। पिछले 7 सालों से अभिरा अपनी बेटी को ढूंढ रही है। अब अभिरा का कंधा बन एक नए किरदार की एंट्री हुई है जो उसका हर कदम साथ देने वाला है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में राहुल शर्मा ने एंट्री ली है जिसकी तस्वीर सेट से सामने आई।

Rahul Sharma First Look From YRKKH

राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में राहुल शर्मा (Rahul Sharma) अंशुमन के किरदार में नजर आएंगे। अंशुमन एक बड़ा बिजनेसमैन होगा जिसकी मुलाकात अभिरा से होगी। दोनों पहले तो एक दूजे के दुश्मन होंगे लेकिन बाद में अच्छे दोस्त बन जाएंगे। अंशुमन धीरे-धीरे अभिरा के प्यार में पड़ जाएगा। सिर्फ यही नहीं वो अभिरा संग पुकी को ढूँढने में मदद करेगा। अब हाल ही में सेट से राहुल शर्मा की समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) संग तस्वीर सामने आई है। दोनों एक दूजे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। राहुल शर्मा ब्लू कलर के कोट पेंट में काफी स्मार्ट दिखाई दिए।

End of Feed