YRKKH Promo Video: TRP की खातिर GHKKPM की कहानी कॉपी कर रहे हैं मेकर्स, लव ट्रायएंगल अपनाकर सुधारेंगे रेटिंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Promo Video: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें लव ट्रायएंगल देखने को मिला। इस प्रोमो वीडियो को देख लोगों का कहना है कि शो 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी कॉपी कर रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Promo Video: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की पूरी कहानी ही बदल जाएगी। जहां शो में लीड एक्ट्रेस का रोल समृद्धि शुक्ला अदा करती दिखेंगी तो वहीं लीड एक्टर का रोल शहजादा धामी निभाते नजर आएंगे। वहीं हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे देखकर लोगों का पारा ही चढ़ गया। प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर दावा भी कर रहे हैं कि ये कुछ और नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' की कॉपी है।

End of Feed