YRKKH के सेट पर मेकर्स ने शुरू की 'नो डेटिंग पॉलिसी' , प्रतीक्षा और शहजादा की हरकतों के बाद लिया कड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit Reveals No Dating Policy On Set: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर अब दो को-स्टार एक-दूजे को डेट नहीं कर सकते हैं। मेकर्स की ओर से शो के सेट पर नैन-मटक्का पूरी तरह से बैन हो चुका है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Rohit Purohit Reveals No Dating Policy On Set: टीवी का चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही शो से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकाला गया है। मेकर्स का कहना था कि शहजादा धामी के नखरे सेट पर ज्यादा हो गए थे। वहीं प्रतीक्षा होनमुखे भी उनके नक्शे कदम पर चल रही थीं। दोनों एक-दूजे को डेट भी कर रहे हैं। इन चीजों को देखते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने उन्हें न केवल शो से निकाल दिया, बल्कि सेट पर एक कड़ा कानून भी ले आए।

दरअसल, अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कलाकार अपने को-स्टार के साथ नैन-मटक्का बिल्कुल नहीं कर सकते हैं। शो के अरमान यानी रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि मेकर्स सेट पर 'नो डेटिंग पॉलिसी' लागू करने वाले हैं, जिसके तहत 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का कोई भी स्टार अपने को-स्टार को डेट नहीं कर सकता। बता दें कि कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी ये पॉलिसी अपनाई जाती है।

End of Feed