Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist Armaan And Abhira Express Their Love: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में अरमान और अभिरा को लोग फिर से साथ देखने के लिए बेताब हैं। बीते दिन समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अरमान और अभिरा बेकिंग क्लासेस में एक-दूजे से टकराते हैं। वहीं दूसरी ओर मायरा और मुक्ति एक साथ टैटू बनवाने के लिए जाते हैं। लेकिन पापा की जगह मायरा मां के नाम का टैटू बनवा लेती है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
अभिरा पर फिर नाराज होगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा को अरमान से धक्का लगता है, जिससे अरमान का मायरा के लिए बनाया हुआ केक नीचे गिर जाता है। ये देख अरमान का गुस्सा फूट जाता है और वो कहता है कि तुमसे मेरी बेटी की खुशी बर्दाश्त नहीं होती क्या। तुमने हमेशा ही मेरी बेटी की खुशियां बर्बाद की हैं। अरमान की जली-कटी बातें सुनकर अभिरा का दिल टूट जाता है।
अरमान से शादी का फैसला करेगी महर
अरमान और अभिरा को बेकिंग क्लासेस में साथ देख महर का खून खौल उठता है। वो गुस्से में बाहर आती है और पिता से कहती है कि मुझे अरमान से शादी करनी है। महर कहती है कि मैं अरमान के आसपास किसी भी औरत को बर्दाश्त नहीं कर सकती, उस अभिरा को तो बिल्कुल भी नहीं। इसलिए मैंने फैसला कर लिया है कि मैं अरमान से शादी कर रही हूं।
एक-दूजे से प्यार का इजहार करेंगे अरमान-अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा पहले जहां होली पार्टी में एक-दूजे के खिलाफ होंगे। वहीं बाद में दोनों नशे में न केवल एक-दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे। बल्कि शादी करने का भी फैसला करेंगे। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि होश आने के बाद अरमान और अभिरा की जिंदगी क्या मोड़ लेगी।
