Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: शो में होगी मायरा के बॉयफ्रेंड की एंट्री, अभिरा-अरमान से लेगा टक्कर?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाला है और अब मेकर्स लीप के बाद मायरा की कहानी दिखाने वाले हैं। वह किसी के प्यार में पागल होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ) सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो में अरमान और अभिरा की कहानी दिखाई जा रही है, लेकिन अब एक बार फिर लीप आने वाला है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा अपडेट आया था कि शो में लीप आने वाला है और अब मेकर्स की तरफ से भी लीप कंफर्म कर दिया है और लीप से जुड़ा एक प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें अरमान और अभिरा के सामने मायरा अपना बॉयफ्रेंड पेश करती है और उसे देखकर अरमान की आंखें बड़ी हो जाती है। आइए आपको समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो के आगे की कहानी बताते हैं। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 2 साल के लीप के साथ शो में होगी इन 4 एक्टर्स की एंट्री, छप्पड़फाड़ मिलेगी TRP

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    शो में शुरू होगी मायरा की लव स्टोरी

    ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें लीप का खुलासा किया गया है। इस प्रोमो के जरिए मेकर्स ने बताया है कि शो में 2 साल का लीप आने वाला है और मायरा का एक बॉयफ्रेंड भी है, जिसका सामना अरमान अभिरा से होगा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिरा और अरमान अपनी बेटी मायरा को जन्मदिन की बधाई देते हैं। मायरा 18 साल की हो गई है और मायरा को इस मौके पर एक सवाल करने का हक दिया जाता है। तब मायरा अपनी मां से पूछती है कि उन्हें कब पता चला कि अरमान ही उनके लिए सही इंसान है? इस पर अभिरा उसे अरमान की क्वालिटी के बारे में बताती है। तब मायरा किसी के ख्यालों में खो जाती है और बोलती है कि उसका बॉयफ्रेंड अरमान की तरह है। अभिरा और अरमान ये सुनकर हैरान रह जाते हैं। दोनों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। Lock Upp 2: 'मैं उसकी जगह होती ना...', शिल्पा शिंदे पर फूटा Shivangi Joshi की को-एक्ट्रेस का गुस्सा, निकाली भड़ास

      शो में होगी नई एंट्री

      बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा अरमान के पोद्दार परिवार के सामने एक नई फैमिली को बनाने की तैयारी मेकर्स कर रहे हैं और ये परिवार मायरा के बॉयफ्रेंड का होगा। दावा है कि शो में दो साल के लीप के साथ ही नए कलाकारों की एंट्री होगी। ऐसे में चार एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि शो में शगुफ्ता अली, आदित्य गुप्ता, आदेश चौधरी और आस्था चौधरी एंट्री होने वाली है। इनके अलावा भी कुछ नाम सामने आए हैं। मेकर्स अब नए ट्रैक से टीआरपी को बढ़ाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। अब शो का सारा फोकस मायरा पर होगा। फैंस को मुक्ति के बारे में भी जानना है।

      End of Feed