Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिनव बनेगा अभिमन्यु का सबसे बड़ा दुश्मन, शो में आया धांसू ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2023, 01:12 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स जल्द बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में अभिनव को निगेटिव रोल में दिखाया जाएगा जो अभिमन्यु का सबसे बड़ा दुश्मन बनेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai latest Spoiler 20th April, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। अभीर के इलाज के लिए अभिनव और अक्षरा यूएस जाने का फैसला करते हैं। अभिमन्यु अक्षरा को अभीर को यहां से ले जाने के लिए रोकता है। जाने से पहले अभिनव और अभिमन्यु एक- दूसरे के साथ पार्टी करते हैं। अभिमन्यु अभिनव से पूछता है कि तुम लोग अभीर को यूएस क्यों लेकर जा रहे हो। अभिनव कहता है कि मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहता हूं। लेकिन अक्षरा चाहती हैं कि अभीर का इलाज यूएस में हो।

yrkkh (4)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (credit pic: instagram)

नशे की हालत में अभिनव अभिमन्यु को बताता है कि अभीर उसका ही बेटा है। हालांकि अभिमन्यु को कुछ याद नहीं रहेगा। अक्षरा दोनों को नशे की हालत में घर छोड़ती है। अभिमन्यु अगली सुबह अपनी हरकतों के लिए अक्षरा से माफी मांगता है। अभीर की इलाज की वजह से अभिमन्यु और अक्षरा एक- दूसरे के करीब आ रहे हैं। इतना ही नहीं अभीर भी अभिमन्यु को काफी पसंद करता है। अक्षरा और अभीर को अभिमन्यु के करीब आते देखकर अभिनव को होगी जलन।

End of Feed