Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अबीर की सच्चाई जान अभिमन्यु का फूटा गुस्सा, आरोही की हुई बोलती बंद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 14, 2023, 01:55 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही के सामने आई अबीर की सच्चाई। आरोही फैसला लेती है कि वो अपनी बेटी के लिए अबीर की सच्चई को बाहर आने से रोकेगी। मेकर्स शो में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और प्रणाली राठौर (Pranali Rathore) लीड रोल में हैं। मेकर्स शो में धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो की कहानी अबीर के इर्दगिर्द घूम रही है। अभिमन्यु के लिए इस समय सिर्फ अबीर की जान बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है। उसका पूरा ध्यान सिर्फ अबीर पर है क्योंकि उसे डर है कि छोटी सी गलती अबीर के लिए मुसीबत बन सकती है। वहीं, अक्षरा और अभिनव नहीं चाहते हैं कि अभिमन्यु के सामने अबीर की सच्चाई आए। घर में अबीर की सच्चाई के बारे में अब आरोही भी जानती है। वो नहीं चाहती है कि अभिमन्यु उससे दूर जाए।

yrkkh (3)

Yeh Rishta Kya Kehlata hai (credit pic: instagram)

आरोही अपनी बेटी रूही के लिए इस सच्चाई को छिपाना चाहती है और अक्षरा अबीर के लिए अभिमन्यु के सामने सच नहीं आने देना चाहती हैं। इधर सुरेखा मुस्कान के बारे में बारे में बुरा-भला कहती है। मुस्कान इस बात से काफी दुखी होती है कि कैसे कोई उसके कैरेक्टर पर उंगली उठाई है। वो फैसला करती है कि बिरला हाउस नहीं जाएगी और गर्ल्स होस्टल में ही रहेगी। इतना ही नहीं वो कैरव से भी बात नहीं कर रही हैं। घरवाले अबीर की इलाज को लेकर फैंस काफी परेशान है।

End of Feed