Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के चंद दिनों बाद शो से बाहर हुए Aaditya Gupta, कबीर का रोल निभाएगा ये एक्टर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा बदलाव हुआ है। शो में आदित्य गुप्ता कबीर के रोल में दिखाई दे रहे थे, लेकिन आदित्य शो से बाहर हो गए हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दो साल का लीप आ चुका है। शो में अभिरा और अरमान की कहानी दिखाई जा रही है, लेकिन अब मेकर्स का सारा फोकस मायरा पर है। मायरा की लव लाइफ दिखाई जाएगी और शो में मायरा की पार्टनर दमानी परिवार का बेटा कबीर होने वाला है। ये रोल एक्टर आदित्य गुप्ता (Aditya Gupta) निभा रहे थे। शो में आदित्य की एंट्री लीप के बाद हुई है, लेकिन चंद दिनों में आदित्य शो से बाहर भी हो गए हैं। अब ये रिश्ता क्या कहलाता है में आदित्य के रोल में दूसरे एक्टर ने एंट्री ले ली है। आइए आपको बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कौन हैं Antara Banerjee? चलती ट्रेन में कपड़े उतारने का आरोप, RPF जवान पर ब्लेड से किया हमला

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    शो में बदला कबीर

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स कबीर के किरदार को मेल लीड के रूप में दिखाने वाले हैं। इस रोल में आदित्य गुप्ता दिखाई दे रहे थे, लेकिन आदित्य को एक्टर जेम्स घाडगे ने रिप्लेस कर दिया है। अब जेम्स घाडगे शो में कबीर के रोल में दिखाई देंगे। जेम्स घाडगे ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और आने वाले एपिसोड में वह ही कबीर रोल में दिखाई देंगे। सेट से जेम्स घाडगे की फोटोज भी सामने आ गई है, जिसमें वह कबीर के किरदार में दमानी परिवार का हिस्सा बने हुए हैं और मायरा से टक्कर भी ले रहे हैं। सेट से सामने आई फोटोज में नया कबीर अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में अर्शिया शर्मा के साथ भी है। अर्शिया शर्मा और जेम्स घाडगे फोटोज में भी लड़ाई झगड़े के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उतार-चढ़ाव...' लड़ाई भूल Tejasswi Prakash की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं Surbhi Chandna, विवाद पर क्या बोलीं?

      कैसा है नया ट्रैक

      बता दें कि टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालत अभी ठीक नहीं है। अरमान और अभिरा के मिलन के बाद से ही शो की टीआरपी गिरी हुई है। ये शो टॉप 5 से काफी समय पहले ही बाहर हो चुका था। फैंस की मांग थी कि इस शो के अब बंद कर देना चाहिए, लेकिन मेकर्स ने पांचवीं पीढ़ी का ऐलान किया और नया ट्रैक शुरू किया। शो का नया ट्रैक भी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। इन दिनों टॉप 10 शोज की टीआरपी नहीं आ रही है, लेकिन शो को सोशल मीडिया पर भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

      End of Feed