Hina Khan-Rajan Shahi Reunite: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई। करीब 8 साल तक हिना खान इस सीरियल का हिस्सा रहीं लेकिन प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) संग लड़ाई के बाद एक्ट्रेस ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें राजन शाही संग एक्ट्रेस हिना खान नजर आईं। सवाल ये है कि क्या दोनों के बीच सुलह हो चुकी है? (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाक की बात सुन टूट गईं Mahhi Vij)
हिना-राजन ने भुलाई पुरानी दुश्मनी/फोटो क्रेडिट- इशिका शाही इंस्टाग्राम
हिना-राजन ने भुलाए पुराने गिले-शिकवे
कुछ दिनों पहले दिवाली के मौके पर डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने पार्टी रखी, जिसमें कई टीवी स्टार्स ने शिरकत की थी। अब इसी पार्टी से जुड़ी तस्वीर सामने आई है, जिसमें पुराने दुश्मन राजन शाही और हिना खान एक साथ नजर आए। ये तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि खुद राजन शाही की बेटी इशिका शाही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर में राजन शाही और हिना खान ने एक साथ सेल्फ़ी ली। दोनों की तस्वीर देख अनुमान लगाया जा रहा है कि सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर शुरू हुई लड़ाई अब सालों बाद खत्म हो चुकी है। हिना और राजन की इस तस्वीर ने फैंस को कहने पर मजबूर कर दिया कि दोनों को एक साथ फिर काम करना चाहिए है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: दिवाली पर Divyanka Tripathi की बिल्डिंग में लगी आग)
हिना और राजन की क्यों हुई लड़ाई
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद से ही हिना खान और प्रोडक्शन हाउस के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी। राजन शाही ने खुलासा किया था कि शिवांगी जोशी के चलते हिना इन्सिक्युर महसूस करने लगी थीं। एक दफा हिना खान ने शूटिंग पे उस डायलॉग को बोलने से मना कर दिया जो शिवांगी की तारीफ में थे। विवाद बढ़ जाने के बाद खुद राजन शाही ने हिना खान को सीरियल से बाहर कर दिया था।
