Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद हुई रुही की वापसी, जल्द सामने आएगा पूरा गोएनका परिवार?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 7 साल का लीप आया जिसके चलते कई कलाकार कहानी से गायब हो गए। अब हाल ही में सीरियल के सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें गोएनका हाउस की वापसी का हिंट दर्शकों को मिला।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की बारिश हो रही है। कहानी में 7 साल का लीप लाकर बंपर टीआरपी बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। जैसा की सभी को मालूम है कि लीप के बाद कहानी पूरे तरीके से बदल गई थी जिसके चलते कई कलाकार अभी तक नजर नहीं आए। कहानी रुही का किरदार निभा रहीं गर्विता साधवानी ने तो सीरियल से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी। अब जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से तस्वीर सामने आई उसमें जल्द ही गोएनका परिवार की एंट्री होने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS (1)

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से तस्वीरें सामने आई जिसमें गर्विता साधवानी नजर आ रही हैं। सिर्फ यही नहीं गर्विता कावेरी, विद्या और अभिरा संग नजर आई। तस्वीर को देख यही लग रहा है कि सेट पर लौटकर गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) काफी खुश नजर आ रही हैं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि रुही के साथ-साथ शो में गोएनका परिवार भी जल्द नजर आएगा। बता दें 7 साल लीप के बाद रुही दक्ष और पूरा गोएनका परिवार जापान शिफ्ट हो गया था।

End of Feed