YRKKH से निकाले जाने के 2 साल बाद Shehzada Dhami ने निकाली भड़ास, ट्रोल्स की आड़ में राजन शाही को दिया जवाब?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Cryptic Post Viral: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का हिस्सा रह चुके शहजादा धामी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर भड़ास निकाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Cryptic Post Viral: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की भूमिका अदा कर चुके शहजादा धामी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। शहजादा धामी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के बाद 'बिग बॉस 18' में देखा गया था। लेकिन वह ज्यादा हफ्तों तक वहां टिक नहीं पाए थे। इसके बाद से ही शहाजादा धामी छोटे पर्दे से दूर हैं। लेकिन हाल ही में अपनी एक पोस्ट के कारण शहजादा धामी (Shehzada Dhami) सुर्खियों में आ गए हैं। शहजादा धामी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने नाम पर फैल रही नकारात्मकता पर निशाना साधा, साथ ही कहा कि बीते दो सालों से मैं चुप हूं। यह भी पढ़ें: Exclusive: शहजादा धामी पर YRKKH की रूही का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- लोग नहीं चाहते वो वापिस आएं...

shehzada dhami on rajan shahi (2)

शहजादा धामी ने इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शहजादा धामी (Shehzada Dhami) की इंस्टाग्राम स्टोरी देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। एक्टर ने लिखा, "दो साल हो गए हैं। दो साल मेरी चुप्पी के, जबकि लोगों के पास मेरे बारे में बोलने के लिए बहुत कुछ था, जो मुझे जानते थे और जो नहीं भी जानते थे। किसी ने मेरी परवरिश पर सवाल उठाया, किसी ने मेरे बैकग्राउंड पर बातें कहीं और कुछ जिन्होंने मेरे साथ काम तक नहीं किया उनके पास भी मेरे लिए बहुत बातें थीं। मैंने ये सब सुना। और मैंने चुप रहने का फैसला किया। इसलिए नहीं कि मेरे पास जवाब नहीं थे। लेकिन मुझे लगता था कि वक्त शब्दों से ज्यादा गहरा सच बताएगा। लेकिन अब, चुप्पी यहां पर खत्म होती है। मेरे पास आवाज है और जब मैंने इसका इस्तेमाल करने का फैसला किया है तो ये केवल शोर नहीं बल्कि सच होगा।" यह भी पढ़ें: Shehzada Dhami के आरोपों के बीच इस TV हसीना ने किया राजन शाही को सपोर्ट, कहा 'उन्हे भी लोग तंग करते हैं'...

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शहजादा धामी की पोस्ट हुई वायरल

    शहजादा धामी (Shehzada Dhami) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, "तो किसी गलत चीज के साथ मेरा नाम जोड़ने से पहले हजार दफा सोचना।" शहजादा धामी की इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया है। बता दें कि शहजादा धामी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अचानक बाहर किया गया था। उनपर मेकर्स की ओर से सेट पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगा था। इससे इतर शहजादा धामी चंद दिनों पहले प्रतीक्षा होनमुखे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के लिए भी सुर्खियों में आए थे। दोनों ने ही एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

    End of Feed