'मैं इसपर रोता नहीं रह सकता...'- लता सबरवाल संग 16 साल की शादी टूटने पर बोले संजीव सेठ, अब कर रहे हैं 'मूव ऑन

Sanjeev Seth On Divorce With Lata Saberwal: टीवी के मशहूर एक्टर संजीव सेठ और लता सबरवाल शादी के 16 साल एक-दूजे से अलग हो गए। इस बात की जानकारी खुद लता सबरवाल ने पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं अब इस मामले पर संजीव सेठ ने भी चुप्पी तोड़ी है।

Sanjeev Seth On Divorce With Lata Saberwal: टीवी के मशहूर एक्टर संजीव सेठ और लता सबरवाल बीते कुछ वक्त से अपनी शादी टूटने के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। लता सबरवाल और संजीव सेठ शादी के 16 साल बाद एक-दूजे से अलग हो गए। लता सबरवाल ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। उनकी पोस्ट देख फैंस भी हैरान रह गए थे। इसके बाद लता सबरवाल ने सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट भी साझा की, जिसमें से एक में उन्होंने लिखा था कि केवल खूबसूरत चेहरा ढूंढना आसान है मगर खूबसूरत दिल नहीं। वहीं अब तलाक के कुछ दिनों बाद संजीव सेठ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। संजीव सेठ (Sanjeev Seth) ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में कहा कि वह जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।

संजीव सेठ ने लता सबरवाल संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @sethsanjeev

End of Feed