Isha Malviya Hugs Abhishek Kumar In Laughter Chefs 2: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लाफ्टर शेफ्स 2' अपने हर एपिसोड से लोगों को खूब हंसाता है और मनोरंजन करता है। इस सप्ताह भी 'लाफ्टर शेफ्स 2' का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि शो में टीवी की कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस कदम रखने वाली हैं, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, देवोलीना भट्टाचार्जी, ईशा सिंह, श्रद्धा आर्या और ईशा मालवीय तक शामिल हैं। शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें ईशा मालवीय बेहद धमाकेदार एंट्री करती हैं। वहीं 'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) में ईशा मालवीय (Isha Malviya) को देखकर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का रिएक्शन भी देखने लायक होता है।
'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) अपने सुपरहिट गाने 'शेकी शेकी' पर डांस करते हुए शो में कदम रखती हैं। उनके इस गाने पर देवोलीना भट्टाचार्जी, श्रद्धा आर्या व भारती सिंह जैसे कई कलाकार भी थिरकते हैं। ईशा मालवीय पहले विक्की जैन को गले लगाती हैं और बाद में एक्साइटमेंट के साथ अंकिता लोखंडे से भी मिलती हैं। इतना ही नहीं, ईशा मालवीयन ने पुरानी बातें भुलाकर एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार को भी गले लगाया। वहीं अभिषेक ने भी एक्ट्रेस से अच्छे से मुलाकात की। हालांकि अभिषेक कुमार के चेहरे पर इस दौरान बिल्कुल भी मुस्कान नहीं थी।
दूसरी ओर 'लाफ्टर शेफ्स 2' (Laughter Chefs 2) में राहुल वैद्य, समर्थ जुरेल के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। वीडियो में समर्थ जुरेल के चेहरे पर मुस्कान तो थी, लेकिन इस दौरान उनका रिएक्शन देखने लायक रहा। बता दें कि ईशा मालवीय ने 'उडारियां' के दौरान अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल को डेट गिया था। 'बिग बॉस 17' में भी समर्थ और ईशा को बहुत बार साथ में देखा गया। लेकिन 'बिग बॉस 17' से बाहर निकलते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
