Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के सेट पर समृद्धि शुक्ला के साथ हुआ हादसा, कुकिंग सीन के चक्कर में जल गईं एक्ट्रेस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Samriddhi Shukla Gets Burn On Hand: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रहते हुए समृद्धि शुक्ला ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग के दौरान समृद्धि शुक्ला के साथ हादसा हो गया।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Samriddhi Shukla Gets Burn On Hand: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान पोद्दार परिवार से अलग हो चुके हैं और अपनी नई दुनिया बसा रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अभिरा अपने और अरमान की पहली मीटिंग के लिए कचौड़ियां तैयार करेगी। लेकिन इस सीन की शूटिंग के चक्कर में समृद्धि शुक्ला के साथ सेट पर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कुकिंग सीन शूट करते वक्त समृद्धि शुक्ला के हाथ पर तेल की छीट पड़ गई, जिससे उनका हाथ जल गया। इस बात की पुष्टि खुद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला ने भी की है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर समृद्धि शुक्ला के साथ हुआ हादसा

End of Feed