टीवी मसाला

Exclusive: रुपाली गांगुली ने बॉलीवुड में मौजूद मर्द-औरत के बीच भेद-भाव पर कसा तंज, शाहरुख खान के लिए कही ये बात

Exclusive Rupali Ganguly Of Anupamaa Slams Gender Disparity In Bollywood: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' से सबके दिलों में पहचान बनाने वाली रुपाली गांगुली ने हाल ही में बॉलीवुड में मौजूद मर्द और औरत के बीच फर्क पर तंज कसा है। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर भी बड़ी बात कही है।

Image

रुपाली गांगुली ने बॉलीवुड में मौजूद लिंग असमानता पर कसा तंज

Exclusive Rupali Ganguly Of Anupamaa Slams Gender Disparity In Bollywood: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' से सबके दिलों पर राज करने वाली रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। रुपाली गांगुली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस तो बन ही चुकी हैं, साथ ही घर-घर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में मौजूद लिंग असमानता पर तंज कसा है। उन्होंने बताया कि वह भी फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं और उन्होंने शुरुआत से ही ये चीजें इंडस्ट्री में महसूस की हैं। रुपाली गांगुली ने इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के लिए भी बड़ी बात कही।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बॉलीवुड में मौजूद लिंग असमानता पर कहा, "अभी की फिल्मों में क्या हो रहा है। शाहरुख खान ने खुद से पहले लीडिंग लेडीज का नाम लेना शुरू किया। जो कि बहुत अच्छी चीज है। ये बहुत बड़ा बदलाव है। मैं खुद फिल्मी बैकग्राउंड में पली-बढ़ी हूं। मैंने हमेशा ही असमानता देखी है। हमेशा हीरो की ही फिल्में होती थीं। मेरे पिता ऐसी फिल्में बनाते थे, जो महिला आधारित होती थीं, चाहे वो 'कोरा कागज' हो या फिर 'तपस्या', जिसमें राखी आंटी भी थीं। मेरे पिता ही बॉलीवुड में महिला आधारित फिल्में शुरू करने वाले इंसान थे। अभी मैं खुद भी 'अनुपमा' कर रही हूं। टीवी हमेशा से महिलाओं के लिए वरदान जैसा रहा है।"

रुपाली गांगुली ने कास्टिंग काउच पर कही ये बात

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कास्टिंग काउच को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "हमने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच देखा है। कहीं न कहीं हम इस चीज से आगे बढ़ गए हैं। आज औरतें बात कर रही हैं, उस वक्त पर बात नहीं होती थी। ये इंडस्ट्री छोड़ने का भी एक बड़ा कारण है। तब समझ भी नहीं थी इतनी, लेकिन आज कल के लोग जागरूक हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article