Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 7 March, 2025: टीवी की दुनिया के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते कई सालों से टीवी ही नहीं बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिन्होंने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि चारू घर वापिस आ जाती है, जिसका मनीषा चांटे के साथ स्वागत करती है। वहीं दूसरी ओर अरमान और अभिरा अपनी नई दुनिया बसाने में लगे होते हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
वकालत छोड़ नई शुरुआत करेगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान फैसला करेगा कि वो वकालत छोड़कर नया काम शुरू करेगा। अरमान कहेगा कि मैं वकील सिर्फ पोद्दार परिवार की वजह से बना था। मुझे केस मिले, क्योंकि मेरे नाम के पीछे पोद्दार लगा हुआ था। लेकिन मैं अब पोद्दार के सहारे कुछ नहीं करना चाहता। अभिरा उसे समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसकी एक बात नहीं मानेगा। वहीं बाजार में उसे कुछ औरतें अपने बच्चों के ट्यूशन के बारे में बात करते दिखेंगे, जिसपर अभिरा कहेगी कि क्यों न मैं इन बच्चों की नई ट्यूशन टीचर बन जाऊं।
मुश्किलों में गुजारा करेंगे अरमान और अभिरा
अरमान और अभिरा के पास खाने के लिए कुछ खास नहीं होगा। वो लोग दाई अम्मा की दी हुई एक-एक इडली खाकर गुजारा करेंगे। लेकिन तभी उनके घर की लाइट चली जाएगी। दोनों शिवानी को इडली खिलाकर उसकी सेवा कर उसे सुलाने में लग जाएंगे और खुद भी पलंग के पास बैठे-बैठे सो जाएंगे।
चोरी-छुपे मदद करेगा माधव
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में माधव उन लोगों का मसीहा बनकर घर में कदम रखेगा। लेकिन अरमान, अभिरा और शिवानी को सोता देख माधव उन्हें परेशान नहीं करेगा। वो जरूरत का सामान लाकर अभिरा के और अरमान के सामान के पास रख देगा। वहीं जब अरमान और अभिरा बैग में नूडल्स देखेंगे तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर होगी। सीरियल में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। जल्द ही मनीष, स्वर्णा और सुरेखा भी अरमान और अभिरा को ढूंढते हुए पहुंच जाएंगे।
