टीवी मसाला

Anupamaa: राजन शाही के शो का हिस्सा बनते-बनते रह गए अमर उपाध्याय, हाथ आकर निकल गया ये जबरदस्त किरदार

Amar Upadhyay Lost This Role In Rupali Ganguly Show Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' का एक अहम किरदार अमर उपाध्याय के हाथ भी लगा था। लेकिन वह राजन शाही के 'अनुपमा' का हिस्सा बनते-बनते रह गए, जिसका कारण उनका पिछला शो बताया जा रहा है।

Image

'अनुपमा' का हिस्सा बनते-बनते रह गए अमर उपाध्याय

Amar Upadhyay Lost This Role In Rupali Ganguly Show Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' ने शुरुआत से ही टीआरपी के साथ-साथ लोगों के दिलों-दिमाग में भी धाक जमाई हुई है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों प्रेम और राही की शादी दिखाई जा रही है। हालांकि इस शादी में दर्शकों को खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही। दर्शकों का कहना है कि राही और प्रेम से ज्यादा उन्हें पराग और ख्याती की केमिस्ट्री पसंद आ रही है, जो कि प्रेम के माता-पिता का रोल निभा रहे हैं। 'अनुपमा' (Anupamaa) में राहिल आजम ने पराग बनकर एंट्री की, जिनका स्वैग दर्शकों को भी पसंद है। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता है कि राहिल आजम से पहले पराग के किरदार के लिए टीवी के एक और हैंडसम हंक को अप्रोच किया गया था।

टीवी का वो हैंडसम हंक कोई और नहीं बल्कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, अमर उपाध्याय ने 'डोरी 2' की वजह से टीवी का एक बड़ा शो खो दिया। वहीं इंडिया फोरम की रिपोर्ट्स का कहना है कि अमर उपाध्याय के हाथ से जो शो गया, वो कोई और नहीं बल्कि 'अनुपमा' था। इस शो में अरम उपाध्याय को पराग की भूमिका अदा करने के लिए अप्रोच किया गया था, जिसे अब राहिल आजम निभा रहे हैं।

अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्रों ने कहा, "अमर उपाध्याय को 'अनुपमा' के लिए अप्रोच किया गया था और मेकर्स उन्हें शो में लेने के लिए उत्साहित भी थे। लेकिन उनकी डेट फ्री नहीं थीं, जिससे उनके हाथ से ये शो चला गया। इस बात ने भी अमर उपाध्याय को परेशान कर दिया था कि 'अनुपमा' (Anupamaa) से हाथ धोने के बाद भी 'डोरी 2' में उनकी स्थिति डांवाडोल रही। इसलिए उन्होंने शो को छोड़ने का ही फैसला कर लिया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article