Mohena Kumari Blessed With Baby Girl: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सिंघानिया के किरदार में लाइमलाइट बटोर लेने वाली एक्ट्रेस मोहेना कुमारी फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है, जिसके खबर खुद परिवार वालों ने दी है। साथ ही मोहेना और उनके पति ने अपनी जिंदगी में दूसरी बार बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इस खबर को सुन फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को माँ बनने की बधाई दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए बेटी के स्वागत में परिवार वालों ने कैसे जश्न मनाया है।
मोहेना कुमारी (Mohena Kumari) के एक फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट कर दिखाया की कैसे हाल ही में परिवार वालों ने एक्ट्रेस की बेटी का स्वागत किया है। वीडियो में देखा जा सकता है की बेटी को झूले में रखा है साथ ही ढोल नगाड़ों के साथ वेलकम किया जा रहा है। इससे पहले साल 2022 के अप्रैल महीने में सुएश रावत और मोहेना ने बेटे अयांश का दुनिया में स्वागत किया था। बच्चे होने के बाद एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली थी, साथ ही वह अपने परिवार के साथ समय बिताने लगी।
सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ी सभी वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं। जानकारी के लिए बात दें की मोहेना कुमार रीवा के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं, जो मध्यप्रदेश में है।
