YRKHH फेम करिश्मा सावंत बिकिनी फोटो शेयर करने पर हुई थीं बुरी तरह से ट्रोल, अब एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2024, 01:12 PM IST

YRKHH Fame Karishma Sawant Trolled Social Media: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करिश्मा सावंत ने बिकिनी में लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस की फोटो जमकर वायरल हुई थी। बिकिनी फोटो की वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

YRKHH Fame Karishma Sawant Trolled Social Media: ये रिश्ता क्या कहलाता है में करिश्मा सावंत ने आरोही का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने भले ही ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ दिया है। लेकिन एक्ट्रेस अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए अपडेट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गोवा वेकशन की तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी में नजर आ रही हैं। बिकिनी में एक्ट्रेस किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस ने प्यार लुटाया है। वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया है। लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। करिश्मा ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।

End of Feed