बॉलीवुड

12th Fail के बाद चमकी विक्रांत मैसी की किस्मत, राजकुमार हिरानी की पहली वेबसीरीज में आएंगे नजर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 1, 2024, 11:41 AM IST

विक्रांत मैसी ने 12वीं फेल में अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म ने एक्टर की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगा दिए। 12वीं फेल के बाद एक्टर अब राजकुमार हिरानी के बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट में एक्टर किस किरदार में नजर आने वाले हैं।

Image

Vikrant Massey and Rajkumar Hirani (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल ब्लॉकबस्टर हिट हुई हैं। इस फिल्म में एक्टर ने आईपीएस मनोज कुमार की भूमिका निभाई थी। विक्रांत ने इस फिल्म से साबित कर दिया कि वो वर्स्टाइल एक्टर हैं। इस फिल्म का निर्देशन विधू विनोद चोपड़ा ने किया था। 12वीं फेल में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से एक्टर ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म हिट होने के बाद एक्टर की किस्मत खुल गई है। एक्टर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार हिरानी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में विक्रांत के साथ काम करेंगे। ये एक वेब सीरीज है जिसमें विक्रांत लीड रोल में है। एक्टर सीरीज में साइबर एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आएंगे। पहले खबर आ रही थी कि राजकुमार इस प्रोजेक्ट में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे। लेकिन

12वीं फेल के बाद इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे विक्रांत मैसी

राजकुमार ने अपने इंटरव्यू में कहा,वो इस प्रोजेक्ट में शोरनर की तरह जुड़ेंगे। कुछ कहानियों को आप छोटे में नहीं दिखा सकते हैं। ये एक लंबी कहानी है। सीरीज की कहानी कोविड-19 के समय पर आधारित होगी। उन्होंने कहा कि मैं सीरीज की स्क्रिप्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मेकर्स ने सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सीरीज की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है। विक्रांत की ये चौथी वेब सीरीज होगी। एक्टर इससे पहले मिर्जापुर, ब्रोकन बट ब्यूटीफुल और क्रिमिनल जस्टिस में नजर आ चुके हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article