Ankit Gupta Ready To Make Entry In Naagin 7: टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हमेशा ही अपने शोज से लोगों का खूब दिल जीता है। बीते कई सालों से एकता कपूर अपने नागिन सीरीज से लोगों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। उनके ' नागिन 6' ने भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब एकता कपूर 'नागिन 7' (Naagin 7) की तैयारी में लगी हुई हैं। शो के लिए अभी तक कई हसीनाओं के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, सुंबुल तौकीर खान, आयशा सिंह और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) तक शामिल हैं। वहीं अब एक्टर की तलाश जारी है। इसके लिए पहले जहां प्रतीक सहजपाल का नाम सामने आया था तो वहीं अब एक और एक्टर का नाम भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब एकता कपूर के 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह शो में अंकिता लोखंडे के साथ रोमांस कर सकते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक मेकर्स या खुद एक्टर की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को लेकर लोगों का मानना है कि वह छोटे पर्दे पर अंकिता लोखंडे के साथ खूब जचेंगे।
बता दें कि 'बिग बॉस 17' के दौरान ही खबर आई थी कि 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए एकता कपूर, अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को लीड एक्ट्रेस बना सकती हैं। क्योंकि अंकिता लोखंडे पहले भी उनके शो का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही बिग बॉस 17 के दौरान वह खूब सुर्खियों में भी रही थीं। हालांकि फिनाले में एक्ट्रेस चौथे नंबर पर आकर ही बाहर हो गईं।
