YRKKH: लीप के बाद एक नहीं बल्कि दो कलाकारों की होगी छुट्टी, अभिरा और अंशुमन की शादी में लगेगा पूर्णविराम!

YRKKH: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में ट्विस्ट और टर्न्स खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। कहानी में आगे चलकर एक नहीं बल्कि दो कलाकारों की सीरियल से छुट्टी होने वाली है। इसी के साथ अंशुमन और अभिरा की शादी पर फुल स्टॉप लग जाएगा।

YRKKH: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी चटपटी कहानी की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी को जबरदस्त बनाने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं जिसका असर टीआरपी लिस्ट में साफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई हफ्तों से सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अच्छी रेटिंग मिल रही है और लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराजमान है। इसी के साथ सेट से खबर सामने आ रही है जो आपको चौंका सकती है। खबर है कि कहानी में एक नहीं बल्कि दो किरदारों की मौत का मंजर दिखाएगा।

yrkkh

Image Source: Directors Kut Production

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की गलियों से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि गोएनका हाउस में आग लग जाएगी जो पूरे तरीके से बर्बाद हो जाएगा। इस आग में चारु के साथ साथ सुरेखा भी जलकर राख हो जाएंगी। दोनों की मौत से अंशुमन और अभिरा की शादी रुक जाएगी। दरअसल 7 साल लीप के बाद गोएनका परिवार जापान शिफ्ट हो गया था। अभिरा और अंशुमन की शादी के लिए परिवार वापिस इंडिया आएगा। सुरेखा और चारु की मौत के चलते कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

End of Feed