Abdu Rozik First Statement After Detained By Police: 12 जुलाई को खबर सामने आई थी कि तजाकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब्दु पर चोरी का इल्जाम लगा था जिसके चलते पुलिस ने पूछताछ की और उन्हे छोड़ दिया। अब्दु की टीम ने ये भी कहा कि वो झूठी खबरें फैलाने वाले लोगों को के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। अब इस पूरे मामले के बाद अब्दु रोजिक पहली बार कैमरे के आगे नजर आए। अब्दु ने अपनी गिरफ्तार को लेकर भी जनता को सच बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
दुबई में ही 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) फेम अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) पहुंचे जहां उन्हे कूल अंदाज में देखा गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद अब्दु रोजिक ने कहा 'मैं सभी से कहना चाहता हूँ मुझे दुबई बहुत पसंद है और मैं यहाँ आप सबके साथ हूँ। भगवान हमेशा सही इंसान के साथ होता है। मैं ठीक हूँ और सब कुछ बढ़िया है। ढेर सारा प्यार और मेरा साथ देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।" अब्दु के इस बयान से साफ हो गया है कि कोई बड़ी मुश्किल नहीं है।
इसी दौरान बातचीत में अब्दु कहते हैं ' नए प्रोजेक्ट्स में मैं नजर आने वाला हूँ। इन्ही प्रोजेक्ट्स में से एक फिल्म है जो बहुत जल्दी रिलीज होगी।' हालांकि अब्दु ने अपने बयान में कहीं भी हिरासत को लेकर शब्द नहीं कहा। अब्दु एक फेमस सिंगर होने के साथ साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। सिंगर का 'बुरगिर' वाला वीडियो आग की तरह वायरल हुआ था। 21 वर्षीय अब्दु को रिकेट्स की बीमारी है जिसमें ग्रोथ हॉर्मोन की कमी होने की वजह से शरीर की हाइट और लुक्स नहीं बढ़ती।
