Vaishali Thakkar was in depression: ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया था। टीवी एक्ट्रेस की मौत की खबर ने सभी को शॉक्ड और चकनाचूर कर दिया था। फिलहाल वैशाली के एक्स-लवर राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा, इंदौर पुलिस की हिरासत में हैं। वैशाली की फैमिली और भाई ने बताया था कि राहुल ने उनकी बहन के जीवन को नर्क बना दिया था और उनकी शादी कभी नहीं होने देने की धमकी दी थी। अब, हाल ही में वैशाली के करीबी दोस्त और एक्टर निशांत सिंह मलकानी ने एक मीडिया पोर्टल से अपनी दोस्त के बारे में बात की है।
vaishali takkar
निशांत सिंह मलकानी ने बताया कि राहुल उसे आगे नहीं बढ़ने दे रहा था और वो बहुत उदास थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वैशाली ने एक मनोचिकित्सक से लगातार गाइडेंस ले रही थी। उन्होंने यह तक कहा है कि उन्हें अब वैशाली की समस्या और डर का एहसास तब हुआ जब उन्हें ऐसी बातें सुनने को मिलीं- 'जैसे राहुल उनके होने वाले पति को उनकी इंटीमेट तस्वीरें दिखाना चाहता है'।
निशांत ने यहां तक कहा है कि वह वैशाली को चिढ़ाता था कि उसका वजन बहुत कम हो गया है और वह कहती थी कि वो शादी से पहले सब ठीक कर लेगी। निशांत ने यह भी खुलासा किया है कि जब वैशाली उन्हें डेट कर रही थीं तब राहुल की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता का विरोध था जिससे वो शादी नहीं कर पा रहे थे। निशांत ने यह भी दावा किया कि राहुल और उनकी पत्नी दिशा दोनों उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करते थे।
आपको बताते चलें, वैशाली अब तक ससुराल सिमर का, मनमोहिनी, विष या अमृत: सितारा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, रक्षा बंधन सहित कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
