'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस नविका कोटिया को हुई गंभीर बीमारी, अस्पताल में चल रहा इलाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:10 AM IST

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में माया का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस नविका कोटिया को बीमारी हो गई है, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस नविका कोटिया को हुई ये बीमारी।
  • इस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है एक्ट्रेस।
  • नविका शो में माया का रोल प्ले कर रही हैं।

मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता में माया का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस नविका कोटिया की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

Navika Kotia

Navika Kotia

नविका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बताया कि उन्हें मेनिनजाइटिस नामक बीमारी हुई है जिसके चलते उन्हें करीब 10 दिन और अस्पताल में रहना पड़ेगा, जब तक कि वो पूरी तरह ठीक नहीं हो जातीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जो उसे मैसेज और कॉल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने ये मैसेज - कॉल चेक न करने के लिए माफी भी मांगी क्योंकि वह फोन का उपयोग नहीं कर सकती थीं।

End of Feed